कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीदों को दिया गया श्रद्धांजलि
ईचागढ़ :सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के नागासेरेंग शहीद चौक में सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। नागासेरेंग शहीद चौक में शहीद जवान नागेश्वर महतो के पुण्य तिथि पर उनके मुर्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। देश के दुस्मनो से लोहा लेते अपने जान को न्योछावर करने वाले वीर शहीद नागेश्वर महतो को नमन कर याद किया गया। वहीं झारखंड आंदोलनकारी व समाजसेवी आस्तिक महतो ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए जाबांज जवान शहीद नागेश्वर महतो के पुण्य तिथि पर उनके मुर्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और जान की बाजी लगाकर हमेशा हमें ओर देश की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव अमित कुमार सिन्हा,पंसस प्रतिनिधि अनील सिन्हा,विजय कृष्ण महतो,नारायण गोप,अम्बिका यादव,देवानंद साव,घनश्याम महतो, युगल किशोर महतो,घासी राम सिंह मुण्डा आदि उपस्थित थे।

