सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई 2 ट्रैक्टर जब्त”
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने चौका थाना क्षेत्र के पातकूम रोड में छापेमारी की। इस दौरान बालू के अवैध परिवहन में शामिल दो ट्रैक्टर जब्त किए गए।


जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतप्ति ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब्त वाहनों को खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

