Newsझारखण्डसरायकेला

कुकड़ू गणेश मेला में भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालुओं का हुजूम

 

ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ू हाट मैदान में गुरुवार को गणेश पूजा मेला में भजन संध्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा । भजन संध्या में दिनेश हाजरा मोनु ठाकुर प्रिया, श्रेया एवं उदिता के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गाकर लोकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक सप्ताह तक चलने वाला गणेश मेला में मीना बाजार, झुला और बच्चों के मनोरंजन का भी व्यवस्था किया गया है। सुरक्षा को लेकर कुकड़ू सोलो आना कमेटी द्वारा 60 कि संख्या में स्वयं सेवी को लगाया गया है। वहीं तिरूलडीह पुलिस भी सुरक्षा को लेकर काफी सक्रिय देखें गए । रात ओर दिन को भी मेला में दो पहिया व चार पहिया वाहनों को सुरक्षित रखने का व्यवस्था किया गया है, ताकि पार्किंग जहां तहां नहीं हो और यातायात बाधित नहीं हो ।

मेला कमेटी द्वारा बताया गया कि ,29 अगस्त को डांस प्रतियोगिता ,30 अगस्त को हेमलता दास की संगीतमय संध्या , 01 सितम्बर को जमशेदपुर का त्रिलोचन डांस एंड ग्रुप का बुगी बुगी डांस , 03 सितम्बर को कुंदन कुमार नाइट का आयोजन आयोजन किया गया है। कुंदन नाइट के लिए भीड़ नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *