मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा के तत्वाधान में 11वां एम वाई एम इनडोर टूर्नामेंट संपन्न
चाईबासा: मारवाड़ी युवा मंच की चाईबासा शाखा द्वारा आयोजित 11वें एम वाई एम इनडोर टूर्नामेंट के दूसरे दिन विभिन्न रोमांचक मुकाबलों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 230 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शीर्ष खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।


पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन कुमार साव, प्रतियोगिता के प्रायोजक उद्योगपति व समाजसेवी मुकुंद रूंगटा, झारखंड कराटे संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, सलाहकार सदस्य प्रमोद नेवटिया, पुरुषोत्तम शर्मा एवं सोहन लाल मूंदड़ा, तथा जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अशोक जोशी उपस्थित रहे।
समापन समारोह का संचालन शाखा सचिव बसंत खंडेलवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक मानव जोशी ने प्रस्तुत किया। समारोह की शुरुआत शाखा अध्यक्ष आशीष चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करके की। कन्हैयालाल अग्रवाल ने युवा मंच के प्रयासों की सराहना की और विशेष रूप से रुंगटा स्टील टीएमटी को बधाई दी।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
अंडर 13 बॉयज सिंगल्स: कार्तिक नायर प्रथम, कबीर हेंब्रम द्वितीय
अंडर 15 बॉयज सिंगल्स: सुरज प्रकाश तमसोय प्रथम, साहिल नायक द्वितीय
अंडर 17 बॉयज सिंगल्स: मनीष हेंब्रम प्रथम, अंकित बांद्रा द्वितीय
अंडर 13 गर्ल्स सिंगल्स: मनजीता बिरुआ प्रथम, अनन्या सिंकू द्वितीय
अंडर 15 गर्ल्स सिंगल्स: अमृता कुजूर प्रथम, सुभानी बड़ी द्वितीय
अंडर 17 गर्ल्स सिंगल्स: अमृता कुजूर प्रथम, अणु बांद्रा द्वितीय
अंडर 13 डबल्स गर्ल्स: जैस्मिता लियांगी एवं मनजीता बिरुआ प्रथम, अहाना मुर्मू एवं रिमिशा ईशान द्वितीय
अंडर 15 डबल्स गर्ल्स: अनुष्का बिरुआ और समृद्धि हेंब्रम प्रथम, अणु बांद्रा और अमृता कुजूर द्वितीय
अंडर 13 डबल्स बॉयज: विशाल चौहान और कार्तिक नायर प्रथम, वेदान्श सत्पथी और सूरज सवैया द्वितीय
अंडर 15 डबल्स बॉयज: मनीष हेंब्रम और कबीर हेंब्रम प्रथम, जतिन बिरुआ और संजय देवगन द्वितीय
अंडर 17 डबल्स बॉयज: पंकज कुमार महतो और नरेंद्र बोदरा प्रथम, अंशुल कुमार गुप्ता और कमल पोद्दार द्वितीय
इस अवसर पर महेश अग्रवाल, सोनू शर्मा, प्रियम चिरानिया, अजय मोहता, कन्हैया गर्ग, विपुल दाहिमा, वैभव बजाज, आदित्य राज अग्रवाल, निर्मल चंद्र त्रिपाठी, प्रदीप पसारी, अरुण प्रसाद सहित अन्य भी उपस्थित थे।

