17 वर्षीय मूक-बधिर किशोर लापता मुफ्फसिल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुटुसाई गांव से एक 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोर की मां रेणु देवी (उम्र 32 वर्ष), पति सुनील गोप, निवासी गुटुसाई गांव, नीमडीह पंचायत, जिला पश्चिमी सिंहभूम द्वारा मुफ्फसिल थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रेणु देवी का पुत्र आशीष गोप (उम्र 17 वर्ष) दिनांक 22 दिसंबर 2025 को सोमवार की रात्रि लगभग 9 बजे अपने घर, ग्राम गुटुसाई (महुलसाई स्थित 14 नायक टोला) से बिना बताए निकल गया, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
मां ने थाना प्रभारी से अपने पुत्र की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
लापता किशोर का हुलिया इस प्रकार है:
ऊंचाई लगभग 5 फीट 2 इंच, रंग सांवला, बाल काले। लापता होने के समय उसने हरा स्वेटर और जूता पहन रखा था। बताया गया है कि किशोर बोल नहीं पाता है।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर: 6203027511, 9234258577

