ग्वाला पट्टी घसीया यादव चौक में रमेश खिरवाल के पक्ष में बैठक घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खिरवाल उर्फ लड्डू के पक्ष में ग्वाला पट्टी घसीया यादव चौक में वार्ड प्रभारी एवं आमजनों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद क्षेत्र में व्यापक स्तर पर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।


जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल के समर्थन में मतदान करने की अपील की। लोगों से आग्रह किया गया कि वे बिस्किट छाप, क्रम संख्या 6 पर अपना बहुमूल्य मत देकर रमेश खिरवाल को भारी मतों से विजयी बनाएं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह चुनाव महत्वपूर्ण है।
बैठक एवं जनसंपर्क अभियान में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जे बी तुबिद, दिनेश चंद्र नंदी, भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार, जीवन यादव, आनंद सयनम, जयकिशन यादव, निखिल यादव, नीरज पांडे, सोनू यादव, छोटू यादववी, राम अवतार राम, रवि कुंज और बिहारी खंदाइत समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से समर्थन देने की अपील की और कहा कि नगर के विकास के लिए एक मजबूत और सक्रिय नेतृत्व की आवश्यकता है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों का समर्थन भी देखने को मिला।

