Newsझारखण्ड

30 लाख मुआवजा, पत्नी को 60 साल तक पेंशन  दाह संस्कार के लिए 50,000 सहयोग 

 

 

धनबाद – विधायक जयराम महतो बीमार है, स्लाइन चढ़ाया जा रहा था, इसके बावजूद भी उनका मन और मिजाज नहीं माना, परिजनों को न्याय दिलाने के लिए घटनास्थल पहुंच गए,

बीते दिनों कतरास के रामकनाली में अवैध खनन से भू-धसान की दर्दनाक घटना में बलियापुर के पलानी निवासी राहुल रवानी की मृत्यु हो गई थी.

परिजनों के साथ मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्य को बंद करवाया गया, धरना प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन का समर्थन दिया.

कंपनी और प्रबंधन के साथ सफल वार्ता हुई, परिजनों को 20 लाख मुआवजा, एचपीसीए के तहत जो सैलरी बनता है वो सैलरी घर बैठे ही पत्नी को 60 साल तक पेंशन देने का प्रबंधन के साथ सफल वार्ता हुआ.

साथ हीं दाह संस्कार के लिए अतिरिक्त 50,000 रुपया सहयोग राशि दिया गया.

विधायक जयराम महतो ने कहा यह केवल एक परिवार की मदद नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों के लिए आवाज उठाने की शुरुआत है, जो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

अवैध खनन से भू-धंसान की ऐसी घटनाएं BCCL प्रबंधन की लापरवाही और सिस्टम की विफलता का परिणाम हैं. हम इस अन्याय को हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे.

 

न्याय की लड़ाई में हम अंतिम दम तक साथ खड़े रहेंगे, राहुल रवानी और उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं,

मौके पर अन्य राजनीतिक दलों के भी प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

चर्चा है और सूत्र बताते हैं कि आज के आंदोलन में कंपनी पर भारी दबाव बनाने के बाद परिजनों को अतिरिक्त 10 लाख और मुआवजा दिया गया है, कुल मुआवजा 30 लाख…. आंदोलन की बड़ी जीत।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *