Newsझारखण्डसरायकेला

31 अगस्त को ईचागढ़ में विशाल करम परब, डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो होंगे शामिल

31 अगस्त को ईचागढ़ में विशाल करम परब, डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो होंगे शामिल

 

चांडिल/ईचागढ़।

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के घोड़ानेगी में आगामी 31 अगस्त को करम पर्व का विशाल आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

 

कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। केंद्रीय सचिव गोपेश महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि आज झारखंड के पारंपरिक पर्व-त्योहारों को भुलाने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन JLKM लगातार इस दिशा में गंभीर पहल कर रहा है। संगठन अपने बैनर तले राज्य के गांव-घर में परंपरा और संस्कृति से जुड़े त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मना रहा है।

 

गोपेश महतो ने कहा कि चांडिल घोड़ानेगी में होने वाला यह करम पर्व केवल ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय आयोजन नहीं है, बल्कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। इसमें राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से JLKM के बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

ग्रामीणों में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह पर्व झारखंड की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है और इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *