DC saraikelaLatestNewsNews postझारखण्ड

56 किसानों के बीच चना बीज का किया गया वितरण

ईचागढ़ : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु लैम्पस में सोमवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आत्मा सरायकेला के सौजन्य से हरतालडीह कलेस्टर के 56 किसानों के बीच चना बीज का वितरण प्रखंड प्रमुख गुरूपद मार्डी ,उप प्रमुख दीपक कुमार साहू, मुखिया लक्ष्मी देवी के द्वारा 56 किसानों को प्रति किसान 30 किलो चना बीज का वितरण किया गया।

प्रखंड प्रमुख श्री मार्डी ने कहा कि किसानों को आत्मा की ओर से किसानों के बीच निशुल्क चना बीज का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार कृषि विभाग चना के लिए उपयुक्त मीट्टी का चयन करते हुए वैसे कलेस्टर के किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दलहन,तिलहन जैसे बीज का निःशुल्क वितरण कर रही है।

उन्होंने कहा कि यहां के किसान सिर्फ धान खेती पर ही निर्भर रहते हैं। किसानों को वैकल्पिक खेती के प्रति जागरूक होकर हर मौसम में अलग अलग खेती करने की जरूरत है। इसके लिए कई सरकारी योजनाएं भी चलाई जा रही है, किसानों को जागरूक होकर इसका लाभ उठाना चाहिए। सहायक तकनीकी प्रवंधक किशोर कुमार महतो ने किसानों को बीज का बुनाई, कोड़ाई एवं खर पतवार का निकाई आदि के संबंध में जानकारी दिया।मौके पर कृषि सहायक तकनीकी प्रवंधक किशोर कुमार महतो, दयाल सिंह मुण्डा,नगेन महतो, रामपद महतो,आलम चांद महतो आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *