8 अगस्त को राजनगर में कांग्रेस प्रखंड कमेटी दिशोम गुरु शिबु सोरेन को देंगे श्रद्धांजलि।कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो ने दी जानकारी
झारखंड के महानायक दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के देहांत के बाद जहाँ पूरा झारखंड मर्माहत है,वहीं राजनगर कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो ने गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा राजनगर में आगामी 8 अगस्त को राजनगर के ब्लॉक मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी,जिसकी तैयारी की जा रही है,मौके पर नवनियुक्त राजनगर के मंडल अध्यक्षयों को नियुक्ति पत्र भी दिया जाएगा,जहां कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित होंगे, ,साथ ही साथ दिशोम गुरु शिबु सोरेन को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राजनगर भाग 16 के मंडल अध्यक्ष ने कहा दिशोम गुरु शिबु सोरेन हमारे झारखंड की रीढ़ की हड्डी थी,वे झारखंड के महानायक थे,जिनके बदौलत आज हमे झारखंड अलग राज्य मिला है,उन्हें भुलाया नही जा सकता वे हमारे हर झारखंडियों के दिल मे बसे है,उनकी श्रद्धांजलि सभा मे राजनगर प्रखंड के सभी कांग्रेसियों की मौजूदगी रहेगी।



