9 अगस्त को होने वाली विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर खरसावां में हुई विभिन्न संगठनों की बैठक
खरसावां :- आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर आदिवासी युवा समन्वय समिति, सरायकेला-खरसावां की अगुवाई में एक संयुक्त बैठक पथ निरीक्षण भवन में आयोजित की गई. जिसमें जिले के विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.इस बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी युवा समन्वय समिति, आदिवासी हो समाज युवा महासभा सरायकेला-खरसावां, आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान सरायकेला-खरसावां, तथा आदिवासी उरांव सरना समिति, जिलिगंदा के सदस्यों ने भाग लेकर आदिवासी दिवस को गरिमामयी एवं व्यापक रूप से मनाने हेतु विचार-विमर्श किया.बैठक में तय किया गया कि 9 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम, जन-जागरूकता रैली, पारंपरिक पोशाक में मार्च, युवाओं की सहभागिता और वक्ताओं के माध्यम से आदिवासी समाज के अधिकार, संस्कृति, इतिहास और पहचान पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बैठक के अंत में यह भी निर्णय लिया गया कि इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ी अपने मूल और परंपरा से जुड़ी रह सके.आदिवासी युवा समन्वय समिति ने सभी संगठनों से अपील की कि वे मिलकर इस दिन को एक सशक्त आदिवासी एकता और गौरव के प्रतीक के रूप में मनाएं. मौके पर डेविड उरांव, बिरसा महाली, मानसिंह बानरा, सनातन सोय, बाबु सिंह चाकी, विशु रघु, टाटा चातर, राजेश उरांव, नरेंद्र सिजुई


विष्णु सरदार , कुदराय कुरली , मुकेश मुंडा , सूरज समाड , विनीत बोदरा , दीपक बंदिया आदि उपस्थित थे.

