भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने बजट को जनता के लिए बताया शुभ
जमशेदपुर: भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने कहा है कि यह बजट जनता के लिए है, जो हर भारतीय के सपनों को पूरा करेगा और विकसित भारत के संकल्प को आगे ले जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड को कई तरह से लाभ होगा।
अमित अग्रवाल ने बताया कि भारत नेट परियोजना के तहत राज्य के 35,000 स्कूलों और हजारों प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्शन से जोड़ा जाएगा, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
इसके अलावा, जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने से झारखंड में पानी की सुविधा में सुधार होगा। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र और पोषण 2.0 योजना से महिलाओं और बच्चों को लाभ होगा।
अमित अग्रवाल ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड और एसटी महिला उद्यमियों को ऋण देने की योजना से राज्य के किसानों और महिला उद्यमियों को लाभ होगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री धन-धान्य किसान योजना में झारखंड के कई जिलों को शामिल किया जा सकता है, जिससे राज्य के किसानों को लाभ होगा।