JamshedpurNews

कुष्ठ रोग के खिलाफ जागरूकता अभियान: 66697 लोगों की जाँच, 96 संदिग्ध मरीजों की पुष्टि

 

 

जमशेदपुर: स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान सह द्वितीय चरण कुष्ठ रोग खोज अभियान के दूसरे दिन तक पूरे जिले में 66697 लोगों का जाँच कर 96 संदिग्ध कुष्ठ मरीजों की पुष्टि की गयी है। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ0 मृत्युंजय धाउड़िया ने बताया कि एमडीटी दवा के सेवन से कुष्ठ रोग का ईलाज संभव है।

 

उन्होंने आगे बताया कि कुष्ठ रोग ड्रोपलेट इंफेक्शन से होता है और यह शरीर के तंत्रिका तंत्र, आंख, हाथ, पैर को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। अगर समय से इलाज नहीं हुआ तो मरीजों में विकलांगत आ सकती है। इसलिए शुरुआती लक्षणों के साथ ही कुष्ठ मरीजों को ढूंढ कर उसका इलाज सुनिश्चित करना होगा।

 

जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो ने बताया कि कुष्ठ रोग के लक्षणों में शामिल हैं त्वचा में बदरंग दाग, चेहरा चमकदार या तेलिया दिखाई देना, त्वचा में गांठ दिखाई देना आदि। उन्होंने आगे बताया कि इनमें से कोई एक या अधिक लक्षण होने पर अविलम्ब नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाँच के लिए जाना चाहिए। जाँच और दवा बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *