AAP Celebrated Netaji Subhash Bose Birth Anniversary
Jamshedpur- आम आदमी पार्टी के जमशेदपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के 127 वा जयंती के शुभ अवसर पर साक्ची आम बागान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदानों को याद किया गया, इसके साथ सुभाष चंद्र बोस जी के दिखाए हुए रास्ते पर चलने के लिए आम आदमी पार्टी ने संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उप संयोजक श्री प्रेम कुमार एवं विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी मौजूद थे l

ज्ञांत हो की राष्ट्रीय आंदोलन के पराक्रमी नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी 2024 को 127वीं जयंती है. इस खास दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है. देश की आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेता जी का जन्म साल 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था. नेताजी की जिंदगी और देश के लिए उनका त्याग आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है l
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, विधानसभा सचिव मणि यादव, महानगर सहसचिव मनीष सिंह, वरिष्ठ नेता हकीमुद्दीन जी, महानगर सहसचिव अफरोज जी, वरिष्ठ नेता जमशेद जी, महानगर महिला अध्यक्ष अंजना सिंह, महानगर महिला उपाध्यक्ष ममिता द्विवेदी, महिला नेता संगीता चौबे, जिला मीडिया प्रभारी विप्लव जी, विधानसभा सह सचिव हेमंत द्विवेदी, अजीत सिंह एवं पार्टी के कई अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे l

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


