एकेडेमिक इंग्लिश हाइस्कूल में धूमधाम से मना सरस्वती पूजा
एकेडेमिक इंग्लिश हाइस्कूल राजनगर में सोमवार को धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाया गया। स्कूल में माता सरस्वती की आदमकद मूर्ति स्थापित कर वैदिक मन्त्रोंचरण के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से माता की आराधना की गई। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अविभावकों ने विद्यादायिनी के समक्ष शीष झुकाकर सद्बुद्धि एवं खुशहाली की आशीष मांगी। इस मौके के पर रंग बिरंगी साड़ियों में सजधज कर छात्राएं पूजा में शामिल हुईं। वहीं स्कूली छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस मौक़े पर स्कूल के प्राचार्य अभिषेक मिश्रा ने कहा कि विद्यादायिनी माता सरस्वती क़ी सभी बच्चों पर कृपा बनी रहे, माता से यही कामना करता हूँ। हमारा लक्ष्य छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा देकर एक सभ्य नागरिक बनाना है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गावों एवं स्कूलों में भी विद्यादायिनी माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


