विधायक पूर्णिमा दास साहू ने असहाय दिव्यांग को व्हीलचेयर देकर दिखाया सेवा का जज्बा
जमशेदपुर:-विधायक पूर्णिमा दास साहू ने एक बार फिर से अपनी सेवा भावना का परिचय दिया है। उन्होंने “प्रयास – एक कदम” सामाजिक संस्था के आग्रह पर एक असहाय दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर प्रदान की है। यह उनकी सेवा भावना और सहानुभूति का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि सेवा कार्यों में योगदान देना सदैव प्रेरणादायक होता है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक आत्मिक संतोष का अनुभव है।