Newsझारखण्डसरायकेला

“सरायकेला में झामुमो का सदस्यता अभियान शुरू, सुप्रियो भट्टाचार्य ने किया शुभारंभ, चंपाई सोरेन पर लगाए आरोप”

सरायकेला में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का सदस्यता अभियान सह कार्यकर्ता मिलन समारोह रविवार को आदित्यपुर के गांजिया बराज में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शिरकत की और सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

 

इस दौरान दूसरे दलों को छोड़ कई नेता झामुमो में शामिल हुए। सभी का पार्टी का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। सुप्रियो भट्टाचार्य ने स्थानीय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर पैसे के बल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को हाईजैक करने का आरोप लगाया।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो सम्मान दिया उसका चंपाई दा ने गलत फायदा उठाया। कोल्हान और झारखंड की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। सरायकेला में फिर से पार्टी अपना परचम लहरायेगी।

 

झामुमो नेता और सरायकेला विधानसभा से प्रत्याशी रहे गणेश महली ने दावा किया है कि सदस्यता अभियान के तहत ढाई लाख नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने भी पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपई सोरेन पर पैसे के बल पर पार्टी चलाने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, मोहन कर्मकार, राजू गिरी, डॉ शुभेंदु महतो, अमृत महतो, जगदीष महतो, बनीमाधव महतो, लालटू महतो, उदय बांकीरा आदि मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *