LatestNewsNews postSportsझारखण्डमनोरंजनराजनीतिसरायकेला

राजनगर में दो दिवसीय सर मनोरंजन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के तुमुंग पंचायत अंतर्गत उठरडीह गांव में युवा मिलन समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सर मनोरंजन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ। इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर युवा मिलन समिति के सक्रिय सदस्य रहे दिवंगत मनोरंजन महतो को श्रदांजलि दी गई।

 

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, दिवंगत मनोरंजन की माताजी सानकुनी देवी, पत्नी बेबी महतो, समिति के संरक्षक शशिभूषण महतो, वार्ड सदस्य बाली महतो, ग्रामप्रधान तपन महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से किया।

समिति के संरक्षक शशिभूषण महतो ने कहा कि मनोरंजन महतो युवा मिलन समिति के काफी सक्रिय सदस्य थे। उन्हीं के याद में हर साल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है, ताकि युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारा जा सके।

 

बाईट:- समिति के संरक्षक शशिभूषण महतो

इस प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से 16 टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये और ट्राफी है, जबकि द्वितीय पुरस्कार 20 हजार रुपये और ट्राफी है।

वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश पत्रों, विजय कुमार गोप ग्राम प्रधान,सुजय प्रामाणिक, शंकर महतो, संजय महतो, पवन महतो, सूरज महतो सपन महतो, बजरंग पात्रो,सुमन महतो, राहुल महतो, मुकेश महतो, रबिन्द्र महतो, परितोष महतो, बन बिहारी महतो, राम रंजन महतो, लखी चरण महतो, बासु देव महतो, बिश्वाजीत महतो, बिपिन बिहारी महतो, करम चाँद महतो का अहम योगदान रहा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *