LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

महाशिवरात्रि पर सोसो में चार दिवसीय फुटबॉल-क्रिकेट प्रतियोगिता

राजनगर:- सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के सोसो गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर 01 से 04 मार्च तक चार दिवसीय फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। समस्त ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की टीमें भाग लेंगी।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रेम मार्डी, पूर्व प्रत्याशी सरायकेला विधानसभा (जेएलकेएम) उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, विशिष्ट अतिथियों में सुश्री जयश्री तियू, पूर्व मुखिया कूजू पंचायत, श्री सुमित सिंहदेव समाजसेवी, और श्री सुरेश सुरीन प्रखंड अध्यक्ष राजनगर, इसके अलावा जेएलकेएम कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *