LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

मॉडर्न पेंटाथलन में रजत पदक विजेता शोभा महतो का स्वागत

सरायकेला खरसावां जिले की शोभा महतो ने 38वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड में आयोजित चैंपियनशिप में झारखंड राज्य की ओर से मॉडर्न पेंटाथलन खेलों में भाग लेकर रजत पदक जीतकर जिला एवं राज्य का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर शोभा महतो का उनके गांव सोसोमली में स्वागत किया गया।

 

शोभा महतो ने मॉडर्न पेंटाथलन लेजर रन टीम स्पर्धा में दूसरी बार रजत पदक जीता है। उन्होंने 37वीं नेशनल गेम्स गोवा में भी रजत पदक जीता था।

 

शोभा महतो के स्वागत में जिला ओलंपिक संघ, मॉडर्न पेंटाथलन संघ के सचिव सिकंदर महतो सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे। शोभा महतो को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *