Newsझारखण्डसरायकेला

शीर्षक: अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

 

 

आदित्यपुर, 02 मार्च 2025 – अखिल विश्व गायत्री परिवार के गायत्री परिवार ट्रस्ट Saraikela खरसावां द्वारा 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 10 मार्च से 12 मार्च 2025 तक फुटबाल मैदान, आदित्यपुर में सम्पन्न होगा।

 

आज दिनाँक 02 मार्च 2025 को यज्ञ स्थल फुटबाल मैदान, आदित्यपुर में संध्या 04.00 बजे से भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

 

गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला खरसावां के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन सर्वहिताय, सर्वसुखाय की विचारधारा के अनुरूप विभिन्न संस्कारों को कराने एवं नारी सशक्तिकरण हेतु संकल्पबद्ध है।

 

आपकी उपस्थिति भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग साबित होगा। गायत्री परिवार आप सभी के स्वास्थ्य, खुशियों से भरे जीवन की कामनाएँ माँ गायत्री से करते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *