Jamshedpurझारखण्ड

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, देवेंद्र सिंह बने जिला अध्यक्ष

जमशेदपुर में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन का चुनाव प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। देवेंद्र सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष और अमिताभ वर्मा को जिला महासचिव बनाया गया है। यह पहली बार हुआ है जब संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष रहे चरणजीत सिंह को प्रदेश सचिव की कमान सौंपी गई है।

 

देवेंद्र सिंह ने अपनी जिला कमिटी में उपाध्यक्ष के रूप में पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष रवि सिंह को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार को जिला उपाध्यक्ष, अमिताभ वर्मा को महासचिव, रौबिन भुल्लर को सचिव, अभिषेक कुमार को सचिव, मोहम्मद कलिमुद्दीन को प्रवक्ता, रविकांत सिंह, डॉ प्रमोद, मनोज शर्मा और दीपक कुमार को सलाहकार व कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

 

ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि सभी संगठनों का एकमात्र उद्देश्य है पत्रकारों के हित में सुरक्षा व सम्मान योजना लागू करवाना। उन्होंने कहा कि इस मांग पर सभी एकमत और एकजुट भी हैं लेकिन संयुक्त रूप से आंदोलन नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि वे अपने विचारधाराओं में बंधे हुए हैं। ¹

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *