Newsझारखण्ड

झारखंड में बढ़ने वाली है गर्मी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि झारखंड में जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है। अब तक लोगों को सुबह-शाम ठंड लग रही थी, लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है, जिससे मौसम बदल जाएगा।

 

मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, जिससे झारखंड में गर्मी बढ़ेगी।

 

9 मार्च को झारखंड के दक्षिणी हिस्से में आंशिक बादल छाये रहेंगे, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

10 मार्च को राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है, जबकि उत्तर-पश्चिमी भागों में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान मौसम शुष्क ही रहेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *