बरवाडीह में पेयजल विभाग की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, खराब नलों की मरम्मत की मांग
बरवाडीह में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की मनमानी के खिलाफ हम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में छेछा पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को आदर्शनगर स्थित कार्यालय में विरोध- प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पीएचइडी विभाग की ओर से लगाये गये अधिकांश नल कई माह से खराब पड़े हैं और ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद भी खराब जलमीनार एवं चापानल की मरम्मत नहीं हो रही है।

ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर पीएचइडी विभाग का कार्यालय पहुंचे थे और विरोध प्रदर्शन के बाद पीएचडी के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता की अनुपस्थिति में विभागीय सहायक को खराब चापाकल की सूची देते हुए मरम्मत की मांग की गयी। हम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने विभागीय सहायक अभियंता प्रशांत कुमार पांडेय से दूरभाष से वार्ता कर अपनी बातों को रखा और सहायक अभियंता ने खराब पड़े चापानल को 15 दिनों के अंदर ठीक कराने की बात कही।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


