Newsझारखण्डसरायकेला

सालुकडीह गांव में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 

 

 ईचागढ़ : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सालुकडीह गांव में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उड़ीसा के झुमर कलाकार दीपक महतो एवं सुलोचना महतो के झूमर दल ने बांग्ला,उड़ीया,नागपुरी,कुरमाली आदि गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। झुमर नृत्य का एक झलक पाने को लोग आतुर देखें गए। मनमोहक नृत्य से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।रात्रि में बंगाल के कलाकारों ने मानभूम छऊ नृत्य का जलवा दिखाकर लोगों का जमकर मनोरंजन कराया।बंगाल के बिनापानी छौ नृत्य क्लब उस्ताद हेम सिंह महतो तथा माझीहीड़ा यूनिवर्सल छौ एकेडमी उस्ताद तपन कुमार महतो ने रात भर छौ नृत्य दिखाया। छौ में रामायण महाभारत पर आधारित देव व दानवों का प्रस्तुती में गणेश बंदना, महिषासुर बध आदि का प्रदर्शन किया। मौके पर समाजसेवी खगेन महतो जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, सितु पंचायत मुखिया लक्ष्मी देवी, मुखिया प्रतिनिधि दयाल सिंह मुंडा,सहित आयोजक कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *