Newsझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन: कई बड़े दलों के नेता जेएलकेएम में शामिल

आदित्यपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कोल्हान कार्यालय सतबहिनी में एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ। केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई और कोल्हान अध्यक्ष एससी मोर्चा राजा कालिंदी के नेतृत्व में कई बड़े दलों के नेताओं ने जेएलकेएम का दामन थाम लिया।

 

इन नेताओं ने कहा कि वे जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो की विचारधारा से प्रभावित हुए हैं और पार्टी के सैनिकों द्वारा आम जनमानुषों को न्याय दिलाने के प्रयासों से प्रसन्न हैं।

 

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला महामंत्री सन्नी सामंत (आजाद समाज पार्टी), संजू बिरुवा (भारत आदिवासी पार्टी), पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव भरत कुमार सिंह (कांग्रेस पार्टी), बृज देवगम सोनी प्रमाणिक, भरत सागर शर्मा और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

इन नेताओं का स्वागत झारखंड के राष्ट्रीय पलाश फूलों से किया गया और उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। केंद्रीय संगठन मंत्री उमेश महतो, राज महतो, धीरेन महतो, प्रफुल्ल महतो, आकाश महतो और राम महतो ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *