कोल्हान प्रमंडल में स्वतंत्रता सेनानी पान गुरु मुकुंदराम तांती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
राजनगर, 18 अप्रैल 2025: कोल्हान प्रमंडल के राजनगर प्रखण्ड में पान तांती समाज द्वारा स्वतंत्रता सेनानी पान गुरु मुकुंदराम ताती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रखंड अध्यक्ष सूरज ताती के नेतृत्व में आयोजित बैठक में स्व. मुकुंदराम ताती के जीवन और उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची निम्न है:
– अध्यक्ष: सूरज तांती
– उपाध्यक्ष: विकास दास और सुभाष दास
– सचिव: बाबलू तांती
– सह सचिव: राजकुमार केशरी
– कोषाध्यक्ष: सुखदेव तांती
– कार्यकारिणी अध्यक्ष: गौतम तांती
– कार्यकारिणी उपाध्यक्ष: संतोष पत्रों
– सलाहकार: जितेंद्र ताती, राज तांती और बसन्त तांती
– उप कोषाध्यक्ष: सुभाष चंद्र पान
– महिला मोर्चा अध्यक्ष: सरोज तांती
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी के सह सचिव गोनो तांती पहुंचे। उन्होंने स्व. मुकुंदराम तांती के जीवन और उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान और त्याग को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
स्वतंत्रता सेनानी पान गुरु मुकुंदराम तांती एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अपने जीवन को देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया था। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
समारोह में उपस्थित लोगों ने स्व. ताती के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सूरज तांती ने कहा कि स्व. तांती का जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए।