LatestNewsझारखण्डसरायकेला

बिदरी गांव में ग्रामीणों का विरोध: लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के पत्थर खनन और क्रेशर योजना के खिलाफ एकजुट

राजनगर प्रखण्ड क्षेत्र के केन्दमुण्डी पंचायत अंतर्गत बिदरी गांव में आज उस वक्त तनावपूर्ण माहौल बन गया जब ग्रामीणों ने लक्ष्मी इंटरप्राइजेज द्वारा प्रस्तावित पत्थर खनन और क्रेशर योजना के खिलाफ एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

जेएलकेएम पार्टी के सरायकेला विधानसभा पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर निर्णय लिया कि वे गांव के जल, जंगल और जमीन की रक्षा करेंगे और किसी भी कीमत पर पत्थर खनन और क्रेशर स्थापित नहीं होने देंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि पत्थर खनन और क्रेशर से उनके गांव की प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण को खतरा होगा। वे अपनी जमीन और जंगल की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

इस मौके पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी एकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। वे प्रशासन और सरकार से मांग करते हैं कि उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाए और पत्थर खनन और क्रेशर की योजना को रद्द किया जाए।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *