जंगली हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला घायल

ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो पंचायत अंतर्गत विरडीह गाँव के पलास वन के समीप गुरुवार शाम 6 बजे जंगली हाथी द्वारा एक महिला को घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम आशा कालिंदी, उम्र- 55 वर्ष जो पुरुलिया जिले के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के आटना गांव का निवासी है। और वो अपने परिवारों वालों के साथ शादी समारोह में शामिल होने विरडीह गाँव आ रहे थे। उसी समय पलास वन के समीप जंगली हाथी से भिड़ान्त हो गया जिससे महिला घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के ग्रामीण व वनरक्षी के सहयोग से महिला को मिलन चौक स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जँहा प्राथमिक उपचार करने के बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। वही वनरक्षी कैलाश चंद्र महतो ने बताया कि विभाग की ओर से घायल महिला के परिजनों को इलाज के लिए तत्काल दस हजार रुपये नगद राशि का भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण इलाज हेतु विभाग की और से सहयोग किया जाएगा। मौके पर हाथी न्यूज व्हाट्सअप ग्रुप के मुख्य एडमिन मालखान महतो, गंजू महतो आदि उपस्थित थे।

