“आतंकवाद के खिलाफ एकजुट: भाजपा का आज प्रदर्शन, ‘पाकिस्तानियों भारत छोड़ो’ का नारा”
पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
झारखंड भारतीय जनता पार्टी आज, 5 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। रांची में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे शहीद चौक से डीसी कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकालेंगे और “पाकिस्तानियों भारत छोड़ो” का नारा लगाते हुए प्रदर्शन करेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने बताया कि भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए अनेक कठोर निर्णय लिए हैं। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 3 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए वीजा को निलंबित किया है।
पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भारत सरकार के समर्थन में पाकिस्तान भारत छोड़ो आंदोलन के तहत सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकियों को सबक सिखाया जाएगा और भारत सरकार के साथ एकजुट होकर खड़े हैं।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


