HealthLatestNewsझारखण्ड

लचर सिस्टम ने एक बार फिर गर्भवती महिला की ली जान

Dumka:-गोपीकांदर में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। रविवार को इलाज के अभाव में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका बिनीता हेम्ब्रम (30 वर्ष) कुरुम्भा गांव की रहने वाली थी।

 

परिजनों के अनुसार, बिनीता की डिलिवरी होने वाली थी। उन्होंने सुबह 10 बजे एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन वह नहीं आया। गांव की सहिया साथी भगोमती मुर्मू ने साढ़े 11 बजे दुबारा एम्बुलेंस को फ़ोन किया तब जाकर गांव पहुंचा।

 

बिनीता की हालत बिगड़ चुकी थी। गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने प्राइवेट वाहन से शव घर ले जाने के लिए सड़क पर उतारा और फिर खटिया पर शव को घर ले गए।

 

बिनीता के पति सोम मुर्मू ने आरोप लगाया कि यदि एम्बुलेंस समय पर पहुंचता तो उनकी पत्नी और बच्चे की जान बच सकती थी। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और चार बच्चे अनाथ हो गए हैं।

 

यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इलाज के अभाव में गर्भवती महिला की मौत हो चुकी है। विभाग ने जांच तो बैठाई, लेकिन कागजों के पन्नों तक ही सीमित रह गया। अब देखना यह है कि इस मामले में विभाग क्या कार्रवाई करता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *