LatestNewsNews post

“पाकिस्तान की साजिश नाकाम: जम्मू एयरपोर्ट पर बड़ा ड्रोन हमला विफल, कई ड्रोन मार गिराए गए”

जम्मू-कश्मीर और पंजाब में पाकिस्तान की तरफ से बढ़ती सैन्य गतिविधियों के कारण तनाव बढ़ गया है। हाल ही में जम्मू एयरपोर्ट पर एक बड़े स्वॉर्म ड्रोन हमले को विफल कर दिया गया और कई ड्रोन मार गिराए गए।

 

पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी और ड्रोन हमले की खबरें सामने आई हैं। सीमा पार से हुए इस हमले में भारी क्रॉस फायरिंग की गई और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं।

 

जम्मू एयरपोर्ट पर पाकिस्तान की तरफ से दागी गई मिसाइल को एस 400 द्वारा रोका गया। गुलमर्ग में ड्रोन गतिविधि देखी गई, जिसके बाद वायु सुरक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई। राजौरी और पूंछ के नियंत्रण रेखा क्षेत्रों में भारी गोलीबारी और तोपों की आवाजें सुनी गईं।

 

सुरक्षा एजेंसियों ने पुष्टि की है कि जम्मू नागरिक हवाई अड्डे, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और पड़ोसी क्षेत्रों में पाकिस्तान से मिसाइलें दागी गईं और सभी को एस 400 द्वारा रोका गया।

 

जम्मू के आरएस पुरा इलाके, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में एहतियातन ब्लैकआउट लागू किया गया है। सेना और बीएसएफ ने 100 किलोमीटर के आसपास के सीमा क्षेत्रों को बंद कर दिया है।

 

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई ड्रोन मार गिराए और मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। वायुसेना के लड़ाकू विमान तुरंत हवा में तैनात कर दिए गए हैं और आसमान में निगरानी तेज कर दी गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *