“शादी के 2 दिन बाद ही देश सेवा के लिए ड्यूटी पर पहुंचे जवान, पत्नी ने कहा- मेरा सिंदूर देश के नाम”

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक जवान ने अपनी शादी के तुरंत बाद देश सेवा के लिए ड्यूटी जॉइन की। जवान मनोज पाटिल की शादी ५ मई को हुई थी और ७ मई को उन्हें ड्यूटी पर बुला लिया गया।

उनकी पत्नी यामिनी ने उनके फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें अपने पति की देशभक्ति पर गर्व है। यामिनी ने कहा, “मेरा सिंदूर देश के नाम है।”
मौके पर मौजूद लोगों ने जवान के साहस और देशभक्ति की प्रशंसा की। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी विजय सिंह पाटिल ने भी मनोज पाटिल का अभिनंदन किया।
मनोज पाटिल ने कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करेंगे और देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।