Saraikella news श्री जगरनाथ सेवा समिति द्वारा 28 जनवरी को किया जाएगा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन, सदस्यों ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से रक्तदान करने की की अपील- कहां रक्तदान महादान
(सुमन मोदक) सरायकेला: श्री जगरनाथ सेवा समिति द्वारा 28 जनवरी को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है

जिसको लेकर समिति के सभी सदस्यों ने गांव-गांव जाकर रक्तदान करने को लेकर ग्रामीणों से अपील की. सदस्य ने गांव गांव जाकर ग्रामोंको समझाया कि रक्तदान महादान है.

आपकी थोड़ी सी मदद से हम किसी की जान भी बचा सकते हैं वहीं सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर राजनगर गोपीनाथपुर खेल मैदान में 28 जनवरी को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. सदस्यों ने सभी लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है ताकि जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध किया जा सके. बता दें कि मुख्य अतिथि के रूप में राजनगर के थाना प्रभारी चंदन कुमार शामिल होंगे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


