सनकी पति ने पत्नी की हत्या की: सिर पर रॉड से वार कर दिया था, आरोपी फरार।
सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजनगर के मुरमूडीह गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति सीताराम मार्डी ने अपनी पत्नी फुलमनी मार्डी के सिर पर लोहे के रॉड से वार किया, जब वह सो रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी पति फरार हो गया है। परिजनों के अनुसार, सीताराम मार्डी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी चंचल कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


