LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

तिरुलडीह थाना परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

सरायकेला: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को तिरुलडीह थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया।

 

कार्यक्रम में एसआई कार्तिकेय सिंह, एसआई नोबल एक्का, एएसआई रंजीत प्रसाद, और एएसआई बीरो लाल मुर्मू सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जो हमें ऑक्सीजन, भोजन और औषधि प्रदान करते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनकी देखभाल पर जोर दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *