*”बकरीद का त्योहार: शोभापुर में शांति और भाईचारे का संदेश”*
राजनगर प्रखंड के शोभापुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कड़ी धूप और भारी उमस के बावजूद त्योहार के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। शोभापुर ईदगाह मैदान में सुबह 6:45 बजे नमाज़ अदा की गई, जिसमें सभी देशवासियों के लिए अमन-चैन और सुख-शांति की दुआ की गई।


त्योहार के दौरान राजनगर पुलिस प्रशासन ने विधि-व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा और शांति बनाए रखने के लिए सुबह से ही मौजूद रही। नमाजियों ने बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया। इस दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


