LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

*गम्हरिया थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध: स्थानीय लोगों में आक्रोश, प्रशासन से की जांच की मांग*

गम्हरिया में चोरी की घटनाएं बढ़ने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि थाना प्रभारी की कार्यशैली से अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है। हाल ही में आर्का जैन कॉलेज मोड़ स्थित एक होटल में चोरी की वारदात हुई, जिसमें चोरों ने टीन के एस्बेस्टस छत को तोड़कर नकदी और सीसीटीवी कैमरा सेट चुरा लिया।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गम्हरिया पुलिस अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती है। उनका कहना है कि जब थाना प्रभारी छुट्टी पर होते हैं, तब अन्य अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाती है, लेकिन उनके मौजूद रहने पर अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। इससे लोगों को लगता है कि थाना प्रभारी और अपराधियों के बीच मिलीभगत हो सकती है।

 

गम्हरिया थाना क्षेत्र में पिछले एक महीने में कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें मोबाइल दुकान में चोरी, झोपड़ी नुमा दुकानों से समान गायब होना, होटलों में आगजनी, और ट्रक चालकों से छिनतई शामिल हैं। स्थानीय व्यवसायियों और पीड़ितों का कहना है कि गम्हरिया थाना में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है और शिकायत दर्ज कराने पहुंचे लोगों को बिना सुनवाई के लौटा दिया जाता है।

इन घटनाओं से नाराज़ लोगों ने जिला प्रशासन से गम्हरिया थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली की जांच कराने और थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *