LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

झारखंड में शराब घोटाला: एसीबी की जांच में नए खुलासे

रांची: झारखंड में करोड़ों रुपये के शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। बुधवार को एसीबी की टीम ने रांची स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय में छापेमारी की और कई घंटों तक दस्तावेज खंगाले। एसीबी ने मंगलवार को पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें रांची के सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, फिर कोर्ट में पेश किया गया।

 

एसीबी के विशेष लोक अभियोजक आलोक कुमार ने दलील दी है कि विनय चौबे और गजेंद्र सिंह, दोनों अधिकारी ऊंचे पदों पर थे और विभागीय गड़बड़ियों की जानकारी उन्हें थी। शुरुआत में यह घोटाला 38 करोड़ का बताया गया था, लेकिन अब माना जा रहा है कि इसकी राशि 100 करोड़ से भी अधिक हो सकती है।

 

इस घोटाले में अब तक आईएएस अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसीबी ने कुल 14 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई से रांची सहित पूरे उत्पाद महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में कई और अहम गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एसीबी की जांच में नए खुलासे हो रहे हैं और यह मामला और भी गहराता जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *