JamshedpurLatestNewsझारखण्डसरायकेला

चांडिल अनुमंडल कोर्ट के पास अपहरण और मारपीट की घटना में दो अपराधकर्मी गिरफ्तार

चांडिल अनुमंडल कोर्ट के पास मंगलवार को हुई अपहरण और मारपीट की घटना में पुलिस ने दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीम ने छापामारी कर दोनों अपराधकर्मियों को पकड़ा और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

गिरफ्तार अपराधकर्मियों में महताब अंसारी और रियाज अहमद शामिल हैं। दोनों पूर्वी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधकर्मियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

 

बता दें कि मंगलवार को दोपहर में कुछ बदमाशों ने चांडिल अनुमंडल कोर्ट के पास से दो लोगों का अपहरण कर लिया था। बाद में दोनों को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल से बरामद किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

 

पुलिस ने बताया कि इस घटना के पीछे जमीन विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में मामला चल रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *