सरायकेला के राजनगर में तीन दिन से बिजली गुल, लोग परेशान
सरायकेला जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड में पिछले तीन दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय निवासियों राबिन महतो ने बताया कि बिजली नहीं होने से उनके दैनिक जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और कई आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इस समस्या को और बढ़ावा दे रही है लगातार हो रही बारिश। पिछले चार दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बिजली नहीं होने से पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है।
हमने इस संबंध में बिजली विभाग से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लग पाया। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ रही है।
लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि वे अपने दैनिक जीवन को सामान्य रूप से जीने में सक्षम हो सकें।


