LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

चांडिल डैम के 116 गांव के सम्पूर्ण पुनर्वास सुविधा व चांडिल डैम में 180 मी से नीचे जल भंडारण को लेकर मुख्यमंत्री व जल संसाधन मंत्री से मिले विधायक सविता महतो

विधायक सविता महतो शुक्रवार को चांडिल डैम में 180 मी से नीचे जल भंडारण को लेकर रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व जल संसाधन मंत्री हफीजुल हुसैन से मिले। इस दौरान विधायक नें मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा जिसमे उन्होंने कहा चांडिल बांध निर्माण से विस्थापित हुए कुल 116 गांव को पुनर्वास सुविधा तथा जल भंडारण की क्षमता 180 मी से नीचे रखने व बांध के जल भंडारण की क्षमता आरएल मीटर कि बाध्यता को समाप्त कर आवंटन उपलब्ध कराने का मांग किया है। ईचागढ़ विधानसभा अंतर्गत चांडिल बांध निर्माण से कुल 116 गांव संपूर्ण विस्थापित हुए परंतु आज तीन दशकों से ज्यादा समय अवधि के बाद भी बांध निर्माण से विस्थापित हुए कुल 116 गांव के लोगों को संपूर्ण पुनर्वास की देय सुविधा नहीं मिल पाई है साथ ही मानसून के दोनों में बांध के जल भंडारण क्षमता आरएल मीटर की वैद्यता से भी प्रत्येक वर्ष चांडिल के प्राय गांव बाढ़ के कारण टापू बन जाते है जिस कारण यहां के लोगों का जीवन कष्ट दायक के साथ-साथ जताना की तरह हो जाता है।

उन्होंने कहा है कि मैंने कई बार सदन के माध्यम से तथा सरकार के स्तर से भी विस्थापितों की समस्या की निराकरण हेतुप्र यास किया परन्तु आजतक विस्थापितों को संपूर्ण पुनर्वास का लाभ नहीं मिल पाना ह्रदय बिदारक है। उक्त बात कि जानकारी विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो नें दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *