अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालयों में गूंजा योग ही जीवन है का मंत्र
गायत्री परिवार सरायकेला ट्रस्ट के सौजन्य से विद्यार्थियों ने किया योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास


राजनगर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, सरायकेला ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को राजनगर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय राजनगर, संपोषित +2 उच्च विद्यालय राजनगर, उच्च विद्यालय बड़ा कादल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्गीडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेरमा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गायत्री परिवार से जुड़े प्रशिक्षित योग गुरुओं ने विद्यार्थियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान की वैज्ञानिक पद्धतियाँ सिखाईं। बच्चों ने पूरे अनुशासन और समर्पण के साथ अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी आदि योग क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार की छात्रा व अखिल भारतीय योग प्रतियोगिता में ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त अकुला ज्योतिका श्रिया उपस्थित थीं। उनकी प्रेरक उपस्थिति और मार्गदर्शन से छात्र-छात्राओं में योग के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। वहीं प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत ने कहा इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व से परिचित कराना, उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना और अनुशासन व संयम की भावना को विकसित करना है। जहाँ योग, वहाँ रोग नहीं। इस विचार को साकार करता यह आयोजन निश्चित रूप से नई पीढ़ी को स्वस्थ, सकारात्मक और संतुलित जीवन की ओर प्रेरित करेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के योग प्रशिक्षकों अकुला ज्योतिका श्रीया, श्यामनारायण शर्मा, सतीश पाल, राजनगर प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत, लखींद्र मुंडा, डोमन महतो, रोहित साहू, आनंद साहू, प्रदीप, अर्जुन, शिक्षिका शशि मैम, संध्या मैम, सुरेश कुंकल, लम्बोदर महतो, रीता सिन्हा, नित्यानंद सिंह, आशुतोष मुंडा और सावन सर सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

