LatestNewsझारखण्ड

पान्ड्राशाली में चला नशा विरोधी जागरूकता अभियान

खूंटपानी प्रखंड के पान्ड्राशाली में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गया. इस जागरूकता अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक, अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव एवं ओपी प्रभारी मृणाल कुमार शामिल हुए.

इस दौरान प्रखंड कार्यालय से लेकर मटकोबेड़ा बाजार तक और रैली निकाल कर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया. प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक ने बच्चों को जीवन में नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा दी.ओपी प्रभारी मृणाल कुमार ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा न सिर्फ व्यक्ति, बल्कि समाज और परिवार को भी खोखला कर देता है. वहीं प्रखंड परिसर में शपथ भी दिलाई गई. मौके पर प्रखंड के आंगनबाड़ी सहिया दीदी आदि मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *