Newsझारखण्डसरायकेला

झारखंड पुनरुत्थान अभियान ने रुंगटा कंपनी को दिया नोटिस  

 

 

सरायकेला: झारखंड पुनरुत्थान अभियान ने रुंगटा कंपनी के महाप्रबंधक को मांग पत्र भेजकर 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी देने से संबंधित जानकारी मांगी है। अगर कंपनी ने अगले 7 दिनों में जानकारी नहीं दी तो अभियान द्वारा 30 जून को हूल दिवस के दिन कंपनी के विरोध में पदयात्रा की जाएगी।

 

झारखंड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सन्नी सिंकु ने कहा कि स्थानीय बेरोजगारों के हक के लिए पदयात्रा की जाएगी और 1855 के हूल नायक सिदो-कान्हू को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम करेगी। अभियान के जिला अध्यक्ष श्री सुरेश महतो ने संगठन का विस्तार करते हुए श्री अजय मुर्मू को जिला का उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

 

जिलावासियों से अपील की गई है कि हूल दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए पदयात्रा में शामिल हों।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *