Newsझारखण्डसरायकेला

कुकडू में भाजपा का हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन  

 

 

हेमंत सोरेन पार्ट टू में भ्रष्टाचार चरम पर, चुनावी वादे भूल गई सरकार: मधु गोराई

 

ईचागढ़: कुकडू प्रखंड में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री मधु गोराई ने किया, जिसमें भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भरत चंद्र महतो, वरीय नेता सचिदानंद महतो और सुमन मुखर्जी सहित कई नेता शामिल रहे। प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की बदहाली, बिजली-पानी की लचर व्यवस्था, अवैध बालू-पत्थर-कोयला खनन और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर गहरा रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपकर इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मधु गोराई ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचारी और जनविरोधी है, और पिछले छह महीनों में सरकार के वादे धरातल पर नहीं दिखे।

उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन पार्ट टू सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है, और चुनावी वादों को पूरा करने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा, सरकार चुनाव के बाद से सो रही है, उसे जगाने का हमारा यह आंदोलन है। भाजपा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में अजीत सिंह मुंडा, प्रवीर कुमार महतो, अजय सिंह सरदार, नारायण महतो, गणेश महतो, अभिराम महतो, निधुराम कुमार, दीपक देव महतो, भोला गोप, पलाश दत्त और चांदमय दत्त सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *