झामुमो ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की जयंती मनाई
संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प


राजनगर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वुधवार को राजनगर में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री व झामुमो के कद्दावर नेता स्व. सुधीर महतो की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेंब्रम ने की। मौके पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर झामुमो नेता विशु हेंब्रम ने कहा कि स्व. सुधीर महतो झारखंडी अस्मिता, शिक्षा और सामाजिक न्याय की आवाज थे। उन्होंने पार्टी को न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत किया, बल्कि राज्य के विकास और स्थानीय लोगों के हक-अधिकार के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। वहीं प्रखंड सचिव सुबोल महतो ने कहा कि स्व. सुधीर महतो की सोच और आदर्श आज भी झामुमो कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देता है। झामुमो को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। ताकि स्व. सुधीर महतो जैसे महान नेताओं के सपनों का झारखंड बनाया जा सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष भक्तु मार्डी, सचिव सुबोल महतो, युवा नेता सन्नी सिंह, तापस नायक, कार्तिक महाकुड़, विश्वनाथ मुर्मू, संजय हांसदा, रामेश्वर महतो, सरोज गोप, रोबिन हांसदा, फूलचंद हांसदा, सुधायनो प्रधान, पंचू मुर्मू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

