“जेनालोंग में सांसद कालीचरण मुंडा ने किया दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष कार्यालय का शिलान्यास”
जेनालोंग में सांसद कालीचरण मुंडा ने दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष कार्यालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाले भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को कक्षा की कमी न हो और वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य के लिए बहुत ही जरूरी है।


सांसद कालीचरण मुंडा ने कुचाई के पोंडाकाटा और छोटाचाकड़ी गांव में प्रभु जगन्नाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, मानसिंह मुंडा, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार, गोमियाडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

