कुड़मि समाज ने सामाजिक बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
गम्हरिया, 30 जून 2025 – कुड़मि समाज के समाजसेवी प्रसेनजीत महतो के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से “देसुआ आदिबासि कुड़मि समाज” नाम पर सहमति जताई गई और इसी बैनर तले विभिन्न सामाजिक कार्यों को अंजाम देने का निर्णय लिया गया।


बैठक में मुख्य संयोजक प्रसेनजीत महतो और झारखंड प्रदेश संयोजक प्रकाश महतो ने आगामी दिनों में समाज के भाषा, संस्कृति और परंपरा से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। प्रसेनजीत महतो ने बताया कि “गाछ रोपा होमदुमि” कार्यक्रम को इस साल भी जारी रखा जाएगा और 16 आषाढ़ से 32 आषाढ़ (01 जुलाई से 17 जुलाई) तक पूरे जोर-शोर से मनाया जाएगा।
बैठक में रामबिलास महतो, विभीषण महतो, पंचानन महतो, उदित महतो, सुजित महतो, नमिता महतो, राजेश महतो, राजकुमार महतो, राजकिशोर महतो, सूरज महतो आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

