हूल दिवस शोषण के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा: जोबा माझी
–राजनगर में सांसद जोबा माझी ने संथाल हूल के वीरों को दी श्रद्धांजलि, कुमडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन


राजनगर: सांसद जोबा माझी सोमवार को राजनगर प्रखंड में विभिन्न स्थानों में हूल दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर सांसद ने राजनगर के सिदो-कान्हू चौक एवं कुमडीह में हूल दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुमडी गांव में श्रद्धांजलि सभा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा ये प्रेरणा दिवस है। कहा हूल दिवस के अमर शहीदों के इतिहास, संघर्ष और बलिदान से प्रेरित लेने की आवश्यकता है। कुमडीह गांव में श्रद्धांजलि सभा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह हेम्ब्रम, पूर्व अध्यक्ष रामजीत हासदा, केपी सोरेन, विशु हेम्ब्रम, भोक्तु मार्डी, सोनाराम सोरेन, श्याम टुडू, पूर्व मुखिया सुधीर हासदा, विष्णु मास्टर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


